लखनऊ, मई 8 -- स्टांप तथा पंजीयन विभाग में कार्यरत तीन कार्मिकों को अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोपों में निलंबित कर दिया गया है। रवि प्रकाश वर्मा उप निबंधक, तोषक राजन राजपूत कनिष्ठ सहायक और शिवम मिश्रा तत्कालीन कनिष्ठ सहायक उप निबंधक सदर प्रथम कार्यालय बरेली के हैं। इन कार्मिकों के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई शुरू करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। महानिरीक्षक निबंधन नेहा शर्मा द्वारा निलंबन आदेश जारी कर दिया है。 यह भी पढ़ें- भ्रष्टाचार के आरोप में स्टांप विभाग के तीन कर्मी निलंबितजांच में पाया गया भ्रष्टाचार विभागीय जांच में पाया गया है कि उक्त कार्मिकों द्वारा पंजीयन प्रक्रिया को प्रश्नांकित करने और विभागीय छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया। इन कार्मिकों ने आवंटित काम के विपरीत जाकर विलेखों के प्रलेखन, परीक्षण और पंजीयन में गंभ...