कानपुर, फरवरी 18 -- मत्स्य पालन एवं उत्पादन से जुड़ी केन्द्र एवं राज्य की योजनाओं में भ्रष्टाचार और लापरवाही के आरोप में विभागीय मंत्री डॉ. संजय निषाद ने बड़ी कार्रवाई की है। मंडलीय एवं जनपदीय कार्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हटाकर लखनऊ से अटैच कर दिया। इसमें मंडल की उपनिदेशक सुनीता वर्मा और जिला कार्यालय के सहायक निदेशक भी शामिल हैं। इसके अलावा सहायक निदेशक कार्यालय में तैनात वरिष्ठ मत्स्य निरीक्षक (एसएफआई) सुनील कुमार को निलंबित कर दिया है। वहीं देर रात महानिदेशक ने बुलंदशहर के सहायक मत्स्य अधिकारी जितेंद्र कुमार को कानपुर से संबद्ध कर दिया। उपनिदेशक मत्स्य लखनऊ सृष्टि यादव को कानपुर मंडल का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद मत्स्य विभाग के कार्यालय में ऑपरेटरों को छोड़कर कोई अधिकारी-कर्मचारी नहीं बचा है। प्रधा...