रांची, जुलाई 10 -- रांची, संवाददाता। जमीन की दाखिल-खारिज करने के एवज में 4.50 लाख रुपए रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार बुढ़मू के सीओ सच्चिदानंद कुमार वर्मा को शुक्रवार को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार जेल भेज दिया गया। इससे पूर्व आरोपी सीओ को एसीबी ने एसीबी के विशेष न्यायाधीश ओंकार नाथ चौधरी की अदालत में पेश किया। पेशी के दौरान उसकी गिरफ्तारी को लेकर अदालत में बहस हुई। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने कहा कि उनकी गिरफ्तारी सही नहीं है। रिमांड पर नहीं भेजा जाए। वहीं, एसीबी के वकील ने कानून का हवाला देते हुए कहा कि सच्चिदानंद कुमार वर्मा रिश्वत मांगने के मामले में नामजद हैं। यह भी पढ़ें- Ranchi News: सीओ के नाम पर पैसे मांगे, राजस्व कर्मचारी और दलाल गिरफ्तार मामले के अन्य दो आरोपियों राजस्व कर्मचारी राजेश किशोर रवि और उसका भाई गौतम किशोर रवि ...