बुलंदशहर, मई 2 -- सिकंदराबाद कोतवाली पुलिस की कार्यप्रणाली पर उस समय गंभीर सवाल खड़े हो गए जब एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा डीआईजी से लिखित शिकायत कर भ्रष्टाचार के लगाए गए आरोपों की जांच में प्रथम दृष्टा सच्चाई सामने आने के बाद एसएसपी ने कोतवाल, एसएसआई ,चौकी प्रभारी समेत सात पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस कर्मियों के खिलाफ हुई कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने 1 मई को डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि सिकंदराबाद कोतवाल नीरज मलिक, एसएसआई अरुण कुमार, चौकी प्रभारी जेल अमित कुमार, आरक्षी योगेश कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी उसे बिना कारण परेशान कर रहे हैं। आरोप है कि उसे थाने ले जाकर अवैध रूप से रुपये की मांग भी की गई। पीड़ित ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष ...