सुल्तानपुर, अप्रैल 29 -- भदैया (सुलतानपुर), संवाददाता। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के भेटौरा गांव में रंजिश के चलते युवक की पीट-पीटकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सब्जी लेकर घर लौट रहे 28 वर्षीय युवक पर घात लगाकर बैठे ग्राम प्रधान पति ने अपने साथियों के साथ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। भेटौरा निवासी बलवंत सिंह चौहान के मुताबिक मंगलवार शाम करीब 7 बजे उनका भाई जसवंत बाइक से शिवगढ़ से घर लौट रहा था। भेटौरा इंटर कॉलेज के पास शंकर यादव के घर के सामने पहले से घात लगाए हमलावरों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से उस पर ताबड़तोड़ हमला किया गया। बेरहमी से पिटाई के बाद जसवंत लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। परिजन उसे आनन-फानन में सीएचसी लंभुआ ले गए, जहां से हालत गंभीर देखते ...