मनोज सिंह, जून 5 -- Bihar Latest News: बिहार के बक्सर शहर से विकास के दावों की पोल खोलने वाली खबर सामने आई है। यहाँ अभी हाल ही में बनकर तैयार हुआ इटाढ़ी गुमटी रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) शुक्रवार को अचानक बीच से धंस गया। पुल का एक बड़ा हिस्सा धंसने के कारण इस रूट पर गाड़ियों का परिचालन बुरी तरह बाधित हो गया है। शुक्रवार को अचानक आई इस बड़ी तकनीकी खराबी ने जिला प्रशासन, पुल निर्माण निगम और आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने पुल के ऊपर से भारी वाहनों की आवाजाही पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। इस घटना के बाद मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और पुल निर्माण की गुणवत्ता को लेकर तीखे सवाल उठने शुरू हो गए हैं।पांचवें पिलर का स्लैब एक फीट नीचे बैठा प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस नवनिर्मित ओवरब्रिज क...