गोरखपुर, मार्च 12 -- गोरखपुर निज संवाददाता। चैंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष संजय सिंहानिया ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर खाद्य सुरक्षा विभाग के खिलाफ जांच की मांग की है। उन्होंने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि भ्रष्टाचारों के आरोपों की जांच नहीं होने पर वह 16 अप्रैल से मंडलायुक्त कार्यालय में आमरण अनशन शुरू करेंगे। उन्होंने कई बार शिकायत की,जिसकी जांच पूरी नहीं की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...