पटना, अक्टूबर 11 -- भाकपा (माले) के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने भ्रष्टाचार और तानाशाही के खिलाफ पूरे बिहार के बोलने का दावा किया और कहा कि इनके खिलाफ आवाज उठाना बिहार की परंपरा रही है। आज पूरा बिहार फिर उसी विरासत को आगे बढ़ा रहा है। भट्टाचार्य ने शनिवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर गांधी मैदान स्थित जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। मौके पर उन्होंने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण तानाशाही और भ्रष्टाचार के खिलाफ चले ऐतिहासिक आंदोलन के प्रेरणा स्रोत थे। उन्होंने आरोप लगाया और कहा कि आज जब देश में फिर से लोकतंत्र पर हमले हो रहे हैं, तब बिहार को एक बार फिर जेपी के रास्ते पर चलकर भाजपा-जद(यू) की तानाशाही से मुक्ति की भूमिका निभानी है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता इस बार भ...