मुजफ्फर नगर, फरवरी 17 -- मुजफ्फरनगर। भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर के निर्देशन में सदर तहसील में भ्रष्टचार और अवैध कब्जे को लेकर किसानों ने जमकर धरना प्रदर्शन किया। वहीं अनिश्चितकालीन धरना देने का एलान किया। भाकियू तोमर के जिला अध्यक्ष निखिल चौधरी ने कहा कि तहसील परिसर में बैठे अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। किसानों का कोई भी जायज काम बिना रिश्वत के नहीं किया जा रहा है। कैम्पा कोला फैक्ट्री से जुड़े विवाद में चार किसानों की जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है। जिलाधिकारी के स्पष्ट आदेश के बावजूद अब तक किसानों को उनकी जमीन वापस नहीं दिलाई गई है। चकबंदी प्रक्रिया में भारी अनियमितताएं और भ्रष्टाचार के मामले सामने आए हैं। जिससे आम किसान खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। किसानों की जमीन को तत्काल कब्जा मुक्त कराया जाए। कैम्पा को...