किशनगंज, अप्रैल 15 -- किशनगंज। किशनगंज के पूर्व थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार रंजन पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की कार्रवाई में अकूत संपत्ति होने की बात सामने आने के बाद यह तय हो गया है कि किशनगंज जिले में भ्रष्ट अधिकारियों की फेहरिस्त लंबी होती जा रही है। एक के बाद एक अधिकारी का काला चिट्टा खुल रहा है जिसमें इंट्री, माफिया से संपर्क, तस्करों से मधुर संबंध का सबुत मिला है। जिसकी जांच अभी जारी है, हालांकि आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं। आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की कार्रवाई के बाद जारी प्रेस विज्ञप्ति में इस काले कारनामे का पूरा जिक्र किया गया है। यह भी पढ़ें- डिजीटल साक्ष्यों व लेनदेन की बारीकी से हो रही जांच पूर्व एसडीपीओ गौतम कुमार का इंट्री माफिया, तस्करों से ...