बांका, सितम्बर 9 -- बांका, वरीय संवाददाता। बांका जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। बुधवार को चांदन के अंचलाधिकारी रविकांत कुमार को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किए जाने के बाद जिले के प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया।

भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई विशेष निगरानी इकाई की यह कार्रवाई जमीन पर दखल-कब्जा दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगने की शिकायत के बाद हुई। बताया गया कि अंचलाधिकारी पर दो लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप था और तत्काल 20 से 25 हजार रुपये देने का दबाव बनाया जा रहा था। इसी माह एक सितंबर को फुल्लीडुमर के बीडीओ अमित प्रताप सिंह को 75 हजार रुपये रिश्वत लेते निगरानी ने गिरफ्तार किया। उनके एक रिश्तेदार को भी कार्रवाई के दौरान पकड़ा गया।

निगरानी अभियान के प्रभाव शिकायत विकास योजनाओं क...