दुमका, मई 22 -- रानेश्वर, प्रतिनिधि। भाजपा प्रखंड इकाई की ओर से गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। झारखंड में किसानों के साथ हो रहे अन्याय, वादाखिलाफी एवं बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रानेश्वर मंडल अध्यक्ष बिमान सिंह एवं आसनबानी मंडल अध्यक्ष अजय सिंह ने संयुक्त रूप से की, जबकि मंच संचालन सुमन घोष ने किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल, जिला महामंत्री मृणाल मिश्रा एवं मंडल प्रभारी रघुनाथ दत्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे। धरना को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल ने हेमंत सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि यह सरकार किसानों की नहीं, बल्कि बालू माफियाओं, गिट्टी माफियाओं और भ्रष्टाचारियों की सरकार बन चुकी है...