सासाराम, जून 9 -- सूर्यपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार पर मंगलवार को राजद द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। नेतृत्व राजद प्रखंड अध्यक्ष रमेश टोटो एवं युवा प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया प्रमोद कुमार ने किया। संचालन राजद किसान सेल के जिलाध्यक्ष विजय सिंह यादव ने किया। पूर्व विधायक विजय कुमार मंडल ने बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि सरकार की आर्थिक स्थिति ऐसी हो गई है कि कर्मचारियों को वेतन देने के लिए भी कर्ज लेना पड़ रहा है। आरोप लगाया कि सरकार के पास विकास कार्यों के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। जिसके कारण विकास की गति धीमी पड़ गई है। यह भी पढ़ें- किशनगंज: प्रखंड मुख्यालय में राजद कार्यकर्ताओं ने दिया धरना किसान खाद की समस्या से जूझ रहे हैं। खाद के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। कहा कि रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल औ...