साहिबगंज, अक्टूबर 5 -- साहिबगंज। साहिबगंज कॉलेज में अध्यनरत भूगोल विषय में यूजी सेमेस्टर सात के छात्र-छात्राओं का 80 सदस्यों का दल भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मोहम्मद हसनाइन के मार्गदर्शन में सोमवार को जिले के महाराजपुर के नदी तटवर्तीय गांव में नदियों के अपरदन तथा अवक्षेपण एवं निक्षेपण की घटनाओं का अवलोकन करने के लिए रवाना हुआ। प्राचार्या डॉ. रंजीत कुमार सिंह ने विद्यार्थियों के दल को रवाना किया। इस दौरान प्राचार्य ने कहा विद्यार्थियों को शैक्षणिक जीवन में सैद्धांतिक पक्ष के साथ-साथ प्रायोगिक पक्ष से अवगत होना अति आवश्यक है छात्र अपने इस शैक्षणिक भ्रमण के अवसर का लाभ उठाएं। प्रकृति में होने वाली घटनाओं का सूक्ष्म सिहांवलोकन करें। दरअसल प्राचार्य द्वारा किए गए पहल पर भूगोल विषय के विद्यार्थियों के लिए लिए यह पहला ऐतिहासिक अवसर है जब वे...