हल्द्वानी, नवम्बर 4 -- भीमताल। उत्तराखंड राज्य स्थापना रजत जयंती दिवस पर धारी के ग्राम सभा परबड़ा में पशुपालन विभाग ने एक दिवसीय पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया। इसमें क्षेत्र के 40 पशुपालकों ने प्रतिभाग किया। प्रदर्शनी में भ्यूराज सिंह बिष्ट की शंकर गाय ने चैंपियन पशु का खिताब अपने नाम किया। तारा देवी, कमला देवी, नर्सिंग के पशुओं ने अलग-अलग श्रेणियां में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। आयोजित प्रदर्शनी में डॉक्टर रिजवाना और डॉक्टर पूजा जोशी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम में डेयरी अध्यक्ष थान सिंह ने पशुपालकों को पशु बीमा, टीकाकरण, और पशु स्वास्थ्य संरक्षण योजनाओं की जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.