मधुबनी, अप्रैल 10 -- शैलेंद्र कुमार मधुबनी। पंडौल प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय भौर में शुक्रवार को बिहार बोर्ड द्वारा संचालित मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के मेधावी छात्रों के सम्मान में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की एचएम अनामिका कुमारी ने की, जबकि संचालन दिलीप कुशवाहा ने किया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि मिथिलेश झा, शिक्षाविद्द मनोज झा एवं विजेन्द्र झा उपस्थित रहे। इसके अलावा विद्यालय प्रबंध समिति की सदस्य सुकुमारी देवी, दरभंगा कॉलेज के सेवानिवृत्त एमएलआईएसएम विभागाध्यक्ष शान्तिनाथ सिंह ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष कामेश्वर पाण्डेय एवं राधामोहन पाण्डेय भी मौजूद र...