धनबाद, मार्च 7 -- भौंरा, प्रतिनिधि। पूर्वी झरिया क्षेत्र के भौंरा 6 नंबर में शुक्रवार को एक बार फिर जोरदार विस्फोट के साथ गैस रिसाव होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गैस रिसाव से काला धुआं चारों तरफ फैलने लगा। गैस की दुर्गंध से लोगों को काफी परेशानी भी होने लगी थी। वहीं घटना के समय समीप में ही वॉलीबॉल खेल रहे युवकों की टोली विस्फोट की आवाज सुन कर मौके से भाग खड़ी हुई। बाद में मुहल्ले के लोग उक्त स्थान पर काफी संख्या में इकट्ठा हो कर हंगामा करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही पूर्वी झरिया क्षेत्र के उप महाप्रबंधक सुशील कुमार, प्रबंधक अमित कुमार और भौरा ओपी प्रभारी सुमन सौरभ दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर हंगामा कर रहे लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया। जबकि प्रबंधन तत्काल बचाव काम शुरू कर दिया। गैस रिसाव स्थल को मशीन लगा कर उसमें बालू और पानी ...