धनबाद, अप्रैल 18 -- भौरा, प्रतिनिधि। पूर्वी झरिया क्षेत्र के भौरा स्थित महाप्रबंधक कार्यालय के सचिवालय में शुक्रवार की सुबह करीब 11:30 बजे शॉर्ट सर्किट से एक एसी में आग लग गई। देखते-ही-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बिजली के अन्य उपकरणों में फैलने लगी। आग लगने से पूरे कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई । एसी से उठने वाली आग और काले धुएं ने कार्यालय की निचली मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया। धुएं के कारण वहां कार्यरत लिपिकों और अधिकारियों को सांस लेने में परेशानी होने लगी, जिसके बाद अपनी जान बचाने के लिए सभी कर्मचारी कार्यालय से बाहर की ओर भागे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...