प्रयागराज, अगस्त 27 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। इविवि ने बीए, बीएससी गणित और बीएससी बायो प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले उन विद्यार्थियों को भी राहत दी है, जो पहले चरण में दस्तावेज सत्यापन और एनरोलमेंट नहीं करा सके थे।बीएससी गणित के अभ्यर्थी 31 अगस्त और एक सितंबर को सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक प्रवेश भवन में सत्यापन करा सकेंगे। बीए का भौतिक सत्यापन 31 अगस्त से दो सितंबर तक दो पालियों में होगा। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर एक बजे और दूसरी दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...