हाथरस, फरवरी 27 -- माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की महत्वपूर्ण परीक्षाएं शुक्रवार को समाप्त हो गई। शुक्रवार को हाईस्कूल की गणित व इंटरमीडिएट की भौतिक विज्ञान व सैन्य विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की गई। होली से पूर्व ही हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की महत्वपूर्ण परीक्षाओं के संपन्न हो जाने पर अफसरों ने राहत की सांस ली। 18 फरवरी से माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं का आगाज हुआ। परीक्षाओं का आगाज होने के बाद नकल माफियाओं का गणित बिगाड़ने के लिए उड़नदस्तों ने महत्वपूर्ण परीक्षा में संवेदनशील व अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर छापेमारी करके परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया। शुक्रवार को हाईस्कूल के परीक्षार्थियों की प्रथम पाली में गणित विषय की परीक्षा आयोजित की गई। गणित विषय की परीक्षा में 15818 ...