चंदौली, अप्रैल 16 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के ख्यालगढ़ में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ में कथावाचक अखिलानंद ने पांचवें दिन भगवान के बाल लीलाओं का सुंदर और मार्मिक ढंग से वर्णन कर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिये। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण जब बाल रूप में नंद बाबा के यहां गोकुल में आये तब समस्त गोकुलवासी आनंदित हो उठे। नंद बाबा ब्राह्मणों को बुलाकर बालक का जातकर्म संस्कार करवाए। साथ ही उन्होंने दो लाख गायों का दान किया। नंद बाबा के द्वार पर जो आता खाली हाथ नहीं लौटता। कथा वाचक ने कहा कि जब से भगवान गोकुल में पधारे तब से माता लक्ष्मी अपने ऋद्धि-सिद्धि के सहित वही डेरा डाल दी। ऐसा लग रहा था जैसे गोकुल उनका क्रीडा स्थल बन गया हो। वहां आनंद का सागर उमड़ पड़ा। सभी बृजवासी नंदोत्सव में सम्मिलित होकर नंद बाबा और य...