दरभंगा, जून 22 -- दरभंगा। जिला मुख्यालय के 16 केंद्रों पर रविवार को नीट (यूजी) पुनर्परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण हुई। परीक्षा केंद्रों से बाहर निकलने वाले अधिकतर परीक्षीर्थियों के चेहरे पर संतुष्टि के भाव थे। हालांकि कुछ परीक्षार्थियों ने कहा कि फिजिक्स व केमेस्ट्री के प्रश्न थोड़े कठिन थे। जीव विज्ञान के प्रश्न अपेक्षाकृत आसान थे। यह भी पढ़ें- बायोलॉजी के आसान सवालों से राहत, फिजिक्स ने उलझायापरीक्षा के प्रश्न जिला स्कूल केंद्र से परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों ने कहा कि फिजिक्स में आदर्श गैस, विद्युत क्षेत्र, एसी सर्किट, सरल आवर्त गति आदि से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे। छात्रों ने कहा कि न्यूमेरिकल प्रश्नों को हल करने में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि एनसीईआरटी की पुस्तकें पढ़ने वाले छात्रों को अधिक परेशानी नह...