वाराणसी, जुलाई 12 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू के विज्ञान संस्थान स्थित भौतिकी विभाग में शनिवार को 25 साल पुराने बैच के छात्रों का पुनर्मिलन हुआ। वर्ष 1999-2001 में एमएससी उत्तीर्ण 50 से अधिक पूर्व छात्रों ने साथियों के साथ वक्त बिताया और पुरानी स्मृतियां साझा कीं। 25 वर्षों बाद मिले इस बैच के सदस्य शिक्षा, विज्ञान, अनुसंधान, उद्योग और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में देश-विदेश में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। यह भी पढ़ें- एमआईटी मुरादाबाद में समागम 2026 का आयोजनबैच के सदस्यों की उपलब्धियां बैच में एक शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक, 17 विश्वविद्यालयों में कार्यरत भौतिकी के प्रोफेसर, 15 महाविद्यालयों के प्राध्यापक, डीआरडीओ, बार्क और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय संस्थानों में कार्यरत 10 शोध वैज्ञानिक और पांच डेटा साइंटिस्ट एवं सॉफ...