मधुबनी, फरवरी 5 -- मधुबनी,निज संवाददाता। जिले में इंटरमीडिएट परीक्षा के तहत गुरुवार को दो पालियों में परीक्षा 75 केंद्रों पर आयोजित की गई। पहली पाली में विज्ञान संकाय के छात्रों के लिए भौतिकी की परीक्षा हुई, जबकि दूसरी पाली में कला संकाय के लिए भूगोल और वाणिज्य संकाय के लिए बिजनेस स्टडी की परीक्षा ली गई। परीक्षा को लेकर सुबह से ही शहर और परीक्षा केंद्रों के आसपास काफी भीड़-भाड़ देखी गई। छात्र-छात्राएं समय से पहले केंद्रों पर पहुंच गए थे। प्रथम पाली में भौतिकी की परीक्षा में प्रश्नपत्र पूरी तरह एनसीईआरटी आधारित रहा। प्रश्नों में गति के नियम, कार्य-ऊर्जा-शक्ति, विद्युत धारा, ओम का नियम, चुंबकत्व तथा आधुनिक भौतिकी से जुड़े सवाल पूछे गए। प्रश्नपत्र में वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की संख्या अधिक रही, जिनमें गणनात्मक सवाल प्रमुख थे। इसके अलावा लघु उत्तरीय...