मोतिहारी, मई 9 -- मोतिहारी,निप्र। यूजी तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा शनिवार को शांतिपूर्ण रही। दूसरे दिन प्रथम पाली में एमजेसी 3 ग्रुप सी के भौतिकी, गणित, मनोविज्ञान की परीक्षा हुई। वहीं, द्वितीय पाली में ग्रुप डी के इतिहास, जंतु विज्ञान की परीक्षा आयोजित की गयी। भौतिकी व गणित के प्रश्न थे मुश्किल: प्रथम पाली की परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों के चेहरे पर मिला जुला भाव दिख रहा था। अधिकतर परीक्षार्थियों ने भौतिकी व गणित के प्रश्नों को मुश्किल बताया। परीक्षार्थी रविरंजन, सुशील गुप्ता, दीपक आदि ने बताया कि भौतिक के कुछ प्रश्न मुश्किल थे। जिसका जबाव देने में कठिनाई हुई।परीक्षार्थी अनिल व सुधिर के अनुसार गणित के कुछ प्रश्न मुश्किल थे। कठिन प्रश्नों को हल करने में समस्या हुई। इधर, परीक्षार्थी अमरेश व रविप्रकाश ने मनोविज्ञान के प्रश्नों को बेहतर ब...