दरभंगा, फरवरी 5 -- दरभंगा। इंटरमीडिएट परीक्षा तीसरे दिन गुरुवार को जिले के 69 केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। प्रथम पाली में विज्ञान संकाय के परीक्षार्थियों की भौतिकी तथा द्वितीय पाली में कला संकाय के भूगोल एवं वाणिज्य संकाय के बिजनेस स्टडीज विषय की परीक्षा हुई। भौतिकी के प्रश्नों ने परीक्षार्थियों को परेशान किया। छात्रों के अनुसार प्रश्न पत्र का स्तर अपेक्षा से अधिक कठिन था। खासकर दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों का उत्तर लिखना परीक्षार्थियों के लिए सबसे कठिन रहा। इन प्रश्नों ने छात्रों का समय भी अधिक लिया और उत्तर लिखने में काफी सोच-विचार करना पड़ा। दूसरी पाली में भूगोल एवं बिजनेस स्टडीज के प्रश्न पत्र से परीक्षार्थी संतुष्ट दिखे। प्रथम पाली की अपेक्षा दूसरी पाली में परीक्षार्थियों की संख्या अधिक रही। डीईओ विद्यानंद ठाकुर ने बताया कि पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.