मुजफ्फरपुर, अप्रैल 2 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। भौतिकी का पेपर मिलाजुला रहा तो रसायन में परीक्षार्थी उलझे रहे। जेईई मेन दूसरे चरण की परीक्षा के पहले दिन गुरुवार को छात्रों ने कहा कि पेपर कठिन था। जिले में चार ऑनलाइन केंद्रों पर यह परीक्षा हुई। साढ़े आठ बजे के बाद आने वाले परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं दिया गया। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई।कांटी और कच्ची पक्की केंद्रों से परीक्षा देकर निकल रहे परीक्षार्थियों ने कहा कि भौतिकी के प्रश्न आसान से मध्यम स्तर के थे, जबकि रसायन विज्ञान के प्रश्न मध्यम से कठिन स्तर के थे। प्रश्नपत्र में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित के 75 प्रश्न थे, जिनका कुल अंक 300 था।एक्सपर्ट ने कहा कि प्रश्नपत्र मध्यम से कठिन था, जिसमें गणित सबसे चुनौतीपूर्ण खंड रहा। भौतिकी के ...