भौंरा सी-2 पैच में पानी जमा देख भड़के बीसीसीएल डीटी
धनबाद, मई 18 -- बीसीसीएल के डायरेक्टर टेक्निकल संजय सिंह रविवार को पूर्वी झरिया क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने महाप्रबंधक टी पासवान और सभी विभागीय अधिकारियों के साथ सुरक्षा व कोयला उत्पादन की समीक्षा की। उत्पादन में आई कमी पर नाराजगी जताते हुए डीटी ने सुरक्षा के साथ लक्ष्य पूरा करने की सख्त हिदायत दी। इसके बाद डीटी ने सी-2 पैच परियोजना का निरीक्षण किया। वहां भारी मात्रा में जमा पानी देखकर वे भड़क गए और अधिकारियों को फटकार लगाते हुए 20 दिनों के भीतर पानी बाहर निकालने का आदेश दिया। साथ ही, कटिंग जोन में आ रहे कंपनी के सब-स्टेशन और हाजिरी घर को तत्काल सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने का निर्देश दिया। मौके पर मौजूद आउटसोर्सिंग कंपनी के सीईओ लाल बाबू सिंह ने कहा कि अधिकारियों की इच्छाशक्ति की कमी और समय पर पानी नहीं निकलने से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.