धनबाद, अप्रैल 5 -- भौंरा, प्रतिनिधि। पूर्वी झरिया क्षेत्र के भौंरा और मोहलबनी की श्रमिक व गैर-श्रमिक कॉलोनियों में पिछले चार महीनों से जारी पेयजल संकट को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। समस्या की गंभीरता को देखते हुए झरिया विधायक रागिनी सिंह ने क्षेत्र के महाप्रबंधक से दूरभाष पर बात कर जलापूर्ति सुचारू करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में शनिवार को भाजपा नेता उमेश यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने भौंरा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया और वहां के कर्मियों के साथ महाप्रबंधक कार्यालय पहुंचकर उच्चाधिकारियों से वार्ता की। प्रतिनिधिमंडल ने अपर महाप्रबंधक सुशील कुमार, एरिया मैनेजर (विद्युत व यांत्रिकी) रवि राज और एरिया सिविल इंजीनियर ऋषिकेश कदम के समक्ष प्लांट की बदहाली का मुद्दा उठाया। उमेश यादव ने प्रबंधन को बताया कि मरम्मत के...