धनबाद, अप्रैल 20 -- भौंरा ओपी क्षेत्र की छह नंबर मल्लाह पट्टी में रविवार को उस समय मातम पसर गया, जब पानी की किल्लत के कारण नदी में नहाने गए नौ वर्षीय शिवम साव की दामोदर में डूबने से मौत हो गई। शिवम अपने माता-पिता बबलू साव और शांति देवी के साथ सुबह करीब 11 बजे जहाजटांड़ घाट गया था। माता-पिता नदी के किनारे कपड़े धो रहे थे और शिवम पास में ही नहा रहा था। अचानक वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। माता-पिता की नजर उस पर नहीं पड़ी तो उन्होंने शोर मचाना शुरू किया। स्थानीय युवकों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे पानी से निकाला। यह भी पढ़ें- झारखंड के चतरा में मां और 2 बेटियों की, बोकारो में 10 वर्षीय रोहन की पानी में डूबने से मौत उसे तुरंत भौंरा क्षेत्रीय अस्पताल और फिर टाटा जामाडोबा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद...