भौंरा में अनुकंपा पर छह लोगों को महाप्रबंधक ने दिए नियुक्ति पत्र
धनबाद, मई 23 -- भौंरा, प्रतिनिधि। पूर्वी झरिया क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय में शुक्रवार को मुख्यालय से अनुमोदन केबाद अनुकम्पा के आधार पर कुल छह लोगों को नियोजन दिया गया। मौके पर महाप्रबंधक तूनेश्वर पासवान ने कहा कि आप के योगदान से आपका और बीसीएल का विकास होगा। आप लोग कंपनी हित के साथ देश हित में कड़ी मेहनत करें और आगे की सफलता में अपना योगदान दें। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक मानव एवं संसाधन सुधांशु महाजन, भरत वैष्णव, नोडल अधिकारी नियोजन अभिषेक कुमार एवं नियोजन लिपिक समीर कुमार नायक आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.