भौंरा खदान से 200 टन चोरी का कोयला जब्त
धनबाद, जून 8 -- पूर्वी झरिया क्षेत्र के जीएम टी पासवान ने रविवार की दोपहर एक बजे बंद भौंरा 35 नंबर खदान में अचानक छापेमारी की। सीआईएसएफ और सुरक्षा बलों के साथ हुई इस कार्रवाई से कोयला तस्करों में हड़कंप मच गया। मौके से करीब 200 टन (करीब 12 हाइवा) चोरी का कोयला जब्त किया गया। बाकी बचे कोयले को पेलोडर से कोल डिपो भेजा जा रहा है। बताया जाता है कि कोयला तस्कर यहां रोज 60-70 मजदूरों की जान जोखिम में डालकर कोयला चोरी करवा रहे थे। चोरी के इस कोयले को रात में ट्रकों के माध्यम से मोहलबनी चेकनाका पार कराकर मंडियों में भेजा जाता था। जीएम की छापेमारी के दौरान वहां काम कर रहे करीब 40 मजदूर घिर गए थे, जो किसी तरह चकमा देकर भाग निकले। जीएम टी पासवान ने कहा कि क्षेत्र से किसी भी कीमत पर कोयले की चोरी नहीं होने दी जाएगी। सुरक्षा के लिए खदान के मुहाने को ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.