धनबाद, मई 27 -- सुरक्षित स्थान पर आवास और मुआवजे की मांग को लेकर भौंरा 12 नंबर निवासी दिव्यांग विनोद रवानी ने मंगलवार को अपने पूरे परिवार के साथ भौंरा आउटसोर्सिंग पैच में चल रहे कार्य को ठप करा दिया। इस विरोध प्रदर्शन के कारण परियोजना का काम करीब दो घंटे तक पूरी तरह बाधित रहा। सूचना मिलते ही भौंरा ओपी की पुलिस विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर मुस्तैद रही। पीड़ित विनोद रवानी ने बताया कि उनका आशियाना भू-धंसान की चपेट में आकर पूरी तरह से जमींदोज हो गया था। अब प्रबंधन उसी जमीन पर ओबी डंप करने के साथ-साथ परियोजना का संचालन कर रहा है। घर टूटने के समय प्रबंधन ने आश्वस्त किया था कि कंपनी के नियमानुसार उन्हें सारी सुविधाएं, नया आवास और मुआवजा दिया जाएगा। क्षेत्र के कई अन्य प्रभावित लोगों को प्रबंधन द्वारा दूसरे स्थानों पर आवास और मुआवजा दे द...