धनबाद, जून 1 -- भौंरा। भौंरा ओपी क्षेत्र के काली मेला स्थित बिनोद पुल के समीप रविवार की देर रात गला रेतकर एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी सोमवार सुबह करीब 9 बजे लोगों को मिली, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही भौंरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस को घटनास्थल से एक बाइक के साथ खाने-पीने का सामान भी बरामद हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले युवक वहां खाना खा रहा था। अब तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक की उम्र करीब 30-35 साल बताई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में मृतक की शिनाख्त के लिए जानकारी जुटा रही है। भौंरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाइक के नंबर और बरामद सामान के आधार पर मृतक की पहचान करने क...