संवाददाता, मार्च 9 -- UP News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनरगर की थाना नई मंडी कोतवाली पुलिस ने लोगों को हनीट्रैप में फंसाकर दुष्कर्म और छेड़छाड़ के झूठे मुकदमे दर्ज कराकर अवैध वसूली करने वाले गिरोह को पकड़ा है। पुलिस ने महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महिला का नाम वरजीना है। गिरोह के लिए वह भोले-भाले लोगों को जाल में फंसाती थी। गिरोह में शामिल एक आरोपी अभी फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता करते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि एक पीड़ित ने तहरीर देते हुए बताया कि आरोपी आफताब, रियासत, परवेज व साजिश निवासीगण गांव रथेडी और वरजीना पत्नी कुदरत अली निवासी गांव गढ़ी सरवट द्वारा हनीट्रैप का एक गिरोह बना रखा है। यह भी पढ़ें- यूपी में इन उपभोक्ताओं की कट सकती है बिजली, अलर्ट मैसेज भेज रहा पावर कारपोरेशन...