मोतिहारी, अगस्त 24 -- कल्याणपुर,निसं । सावन की अंतिम सोमवारी को निर्माणाधीन विश्व सबसे ऊंचे शिखर वाले विराट रामायण मंदिर परिसर में स्थापित लघु सहस्त्रलिंगम मंडपम में स्थापित शिवलिंग पर श्रद्धालुओं ने हर हर महादेव का जयकारा लगाते हुए जलाभिषेक किया। वहीं ग्रामीण महिलाएं लाचारी गीत गाते हुए जलाभिषेक के लिये जा रही थी। भक्तों की ओर से चकिया स्थित नदी से जल भरकर जलाभिषेक किया गया। लगभग हजारों श्रद्धालुओं ने सहस्त्रलिंगम का दर्शन किया। विराट रामायण मंदिर जानकी नगर कैथवलिया में भूमि पूजन के स्थापित विश्व के सबसे तैंतीस फीट उंचे सहस्त्रलिंगम शिवलिंग का भक्त दूर से ही दर्शन कर रहे हैं। भक्तो के लिए रुद्राभिषेक की भी सुविधा प्रदान किया गया है। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: भास्कर धाम से हरिहर धाम तक निकाली गई कांवर यात्रा विराट रामायण मंदिर परिसर भ...