बदायूं, मार्च 3 -- मुजरिया, संवाददाता। साकार विश्व हरि भोले बाबा के धाम से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अज्ञात वाहन के ओवरटेक के दौरान टच होने से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 12 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची मुजरिया थाना पुलिस ने सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सहसवान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां से पांच की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इनमें दो महिलाओं की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। हादसा मुजरिया थाना क्षेत्र के दिल्ली-मेरठ हाईवे स्थित मुजरिया गांव के पास हुआ। संभल जिले के बबराला थाना क्षेत्र के गांव महुआ हसनगंज के रहने वाले 25 लोग पिकअप वाहन में सवार होकर कासगंज जिले के पटियाली थाना क्षेत्र के बहादुर नगर स्थित साकार विश्व हरि भोले बाबा के धाम पर गए थे और वहां से पिकअप द्वारा वापस घर लौट र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.