लखीमपुरखीरी, अगस्त 10 -- रजागंज। सावन मेले के बीच रविवार को गोला लखीमपुर मार्ग से लेकर छोटी काशी की ओर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर चारों ओर भगवा रंग नजर आया और भोलेनाथ के जयघोष गूंजता रहा। हजारों की संख्या में कांवड़िये ट्रैक्टर-ट्रालियों पर भगवान शिव और माता पार्वती की सुंदर सजीव झांकियां सजाकर डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों के बीच छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ की ओर बढ़ते नजर आए। पड़ोसी जिला सीतापुर और बहराइच से भी बड़ी संख्या में कांवड़िये शारदा घाघरा और सरयू नदियों से कांवड़ में जल भरकर गोला पहुंच रहे हैं। कोई पैदल यात्रा कर रहा है तो कोई डाक कांवड़ लेकर दौड़ते हुए छोटी काशी की ओर बढ़ रहा है। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: कांवड़ -- शिव भक्ति में डूबी छोटी काशी वहीं सैकड़ों लीटर जल कंधे पर लेकर कलश कांवड़ यात्रा करने वाले श्रद्धालु और बाइक...