भोले के जयकारों से शिवमय हुआ कांवड़ पटरी मार्ग
मुजफ्फर नगर, अगस्त 4 -- सिखेड़ा /जानसठ भोले बाबा के शिव भक्त कांवड़ियों का रेला दिन प्रतिदिन लगातार बढ़ता जा रहा है। गंग नहर कावड़ पटरी मार्ग पर भोले के जयकारों से पटरी मार्ग गूंजायमान है। तपती धूप में भी शिव भक्त कावड़िया अपने-अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं।गंग नहर कांवड़ मार्ग पर काटका पुल के पास गांव काटका के ग्रामीणों के द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शिव भक्त कावड़ियों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया है। इस भंडारे में गांव के शिव भक्त ऋतुराज गुर्जर, विपिन काटका, राहुल, आदि लोग कावड़ मार्ग से गुजर रहे शिव भक्त कांवड़ियों की दिन-रात सेवा कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- केसरिया रंग में रंगा कांवड़ मार्ग, बोल बम के जयकारों से गूंजा क्षेत्र तरह-तरह के भोजन, दूध, फल आदि से कांवड़ियों को प्रसाद ग्रहण करा रहे हैं। शिव भक्त कांवड़ियों का रेला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.