रामपुर, फरवरी 14 -- हरिद्वार से कावड़ लेकर कबाड़ियों का जत्था लौटा तो भोले के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। स्वार रोड पर पूरा माहौल शिवमय और भक्तिपूर्ण हो गया है। लोगों ने जगह-जगह कबाड़ियों का स्वागत कर पुण्य कमाया। मुरसैना से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला मीडिया प्रभारी अजय सैनी के नेतृत्व में सैकड़ो भोले हरिद्वार से जल भरकर वापस लौटे तो पूरा माहौल शिवमय और भक्तिपूर्ण हो गया। स्वार में महेंद्र सैनी ने हनुमान मंदिर पर भोलो का स्वागत किया। इसके आलावा मधुपरी, रसूलपुर, सोनकपुर, खेमपुर करनपुर, इमरता चौराहों पर हरिद्वार से जल लेकर लौटे कबाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। मुरसैना चौकी पर चौकी इंचार्ज रजनीश कुमार ने फूल बरसाकर कावड़ियों का स्वागत किया। स्वार रोड पर जगह-जगह कबाड़ियों के जल पान की भी व्यवस्था की गई थी। कावड़ यात्रा के मार्ग पर ...