पीलीभीत, फरवरी 16 -- पीलीभीत/पूरनपुर। जिले में आस्था और सौहार्द के साथ महाशिवरात्रि का पर्व मनाया गया। श्री गौरीशंकर मंदिर में राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने परिवार समेत पहुंच कर भक्तों के साथ पूजा अर्चना की। डीएम और एसपी ने इकोत्तरनाथ में आराधना की। रात में शिव बरात का उत्साह लोगों में रहा। कुछ लोगों ने उपवास रख कर अर्धनारीश्वर, दूधिया मंदिर समेत सभी शिवालयों में महाशिवरात्रि का पर्व उल्लास से मनाया गया। कांवडियों ने जल लाकर पूजा अर्चना की। शिवरात्रि पर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया। मंदिर में लंबी कतारें लगी रहीं। देर रात तक भजन कीर्तन के कार्यक्रम चलते रहे। पूरनपुर के सिरसा जंगल में स्थित इकोत्तरनाथ मंदिर में पहुंचकर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह और एसपी सुकीर्ति माधव मिश्रा ने पूजा अर्चना की। इस दौरान सुरक्षा के लिए भारी पुलिस फोर्स तै...