दुमका, जनवरी 24 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। बाबा बासुकीनाथ के तिलकोत्सव में शामिल होने के लिए शुक्रवार को बाबा बासुकीनाथ सेवा मंडल के दर्जनों सदस्य गाजे-बाजे के साथ मिष्ठान और तिलकोत्सव के सामान लेकर नाचते-गाते मंदिर परिसर पहुंचे। इसमें बाबा बासुकीनाथ सेवा मंडल के सदस्यों के द्वारा भोलेनाथ एवं माता पार्वती के तिलकोत्सव के लिए वस्त्र, सुहाग पिटारी, विभिन्न प्रकार के फल, मिष्ठान, नैवेद्य समेत अन्य सामग्री चढ़ाई गई। मंडल के सदस्यों ने बाबा बासुकीनाथ पर अबीर, गुलाल, गुलाब जल, पान पत्ता, फूल, बेलपत्र, जटा, नाग, पगड़ी सहित अन्य सामग्री चढ़ाकर विशेष पूजन किया। वहीं माता पार्वती, माता काली की भव्यतापूर्वक पूजा-अर्चना की गई। इसके पूर्व बाबा बासुकीनाथ सेवा मंडल के सदस्यों के द्वारा स्थानीय विद्या भवन से लेकर बासुकीनाथ मंदिर प्रांगण तक भव्य ध्वज शोभा यात...