पिथौरागढ़, मई 1 -- संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौसम के अनुकूल होते ही आदि कैलास और ओम पर्वत की यात्रा आधिकारिक रूप से शुरू हो गई है। शुक्रवार को बम-बम भोले और जय भोलेनाथ के जयकारों के साथ यात्री दल धारचूला से अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। वहीं ज्योलिंगकोंग में पूजा-अर्चना के बाद शिव-पार्वती मंदिर के कपाट भी अब आमजन के लिए खोल दिए गए हैं। धारचूला में एसडीएम आशीष जोशी ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा दल को रवाना किया। इस दौरान एसडीएम ने कहा कि यात्रा को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली हैं। मौसम को देखते हुए यात्रियों को आवश्यक निर्देश भी दिए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- कैलाश मानसरोवर पर गुड न्यूज, इस साल इन दो रूट पर यात्रा; रजिस्ट्रेशन-शेड्यूल समेत पूरी डिटेल उन्होंने बताया कि पिछले चार दिन में पांच सौ लोग इनरलाइन परमिट के लि...