भोलेनाथ का आभार जताने कांवड़ लेकर निकला युवक
सहारनपुर, जुलाई 31 -- सरसावा। सावन माह में हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्तों की आस्था और श्रद्धा के अनेक रंग देखने को मिल रहे हैं। कोई परिवार की खुशहाली के लिए तो कोई मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान भोलेनाथ का आभार व्यक्त करने के लिए कांवड़ ला रहा है। इसी क्रम में पंजाब के पटियाला जनपद के राजपुर निवासी नीतीश अपनी मन्नत पूरी होने पर हरिद्वार से गंगाजल की कांवड़ लेकर लौट रहे हैं। नीतीश ने बताया कि उनकी शादी को चार वर्ष हो चुके थे, लेकिन संतान सुख प्राप्त नहीं हुआ था। इस दौरान उन्होंने भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की थी कि यदि उनके घर संतान का जन्म होगा तो वह हरिद्वार से कांवड़ लाकर शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित करेंगे। यह भी पढ़ें- बोल बम के जयघोष से गूंजा कस्बा भगवान भोलेनाथ की कृपा से उनकी मनोकामना पूरी हुई और उनके घर पुत्र रत्न का जन्म हुआ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.