भोलिया बाबा मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा का कराया रसपान
सीतापुर, जून 29 -- केसरीगंज, संवाददाता। लहरपुर क्षेत्र के प्रसिद्ध भोलिया बाबा मंदिर में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में कथा प्रवाचक पंडित गरुड़ ध्वज महाराज ने दक्ष प्रजापति के सभी कन्याओं का विवाह एवं मां भवानी की कथा का रसपान कराया। कथा प्रवाचक ने दक्ष प्रजापति द्वारा आयोजित यज्ञ में देवों के देव महादेव का आमंत्रण न देने की कथा का वर्णन करते हुए बिना बुलाए मां भवानी के यज्ञ में भाग लेने और यज्ञ में महादेव का स्थान न देखकर सती होने का निर्णय लेने व कथा प्रवाचक ने मां भवानी के सती होने और महादेव के द्वारा अपने गण वीरभद्र को भेज कर दक्ष प्रजापति के यज्ञ को विध्वंस करवा देने और स्वयं महादेव के द्वारा सती को लेकर भ्रमण करने की कथा का वर्णन किया। इस मौके पर मुख्य यजमान सर्वेश दीक्षित, रामकरण बाजपेई, रामानंद अवस्थी आदि उपस्थित थे।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.