कानपुर, मई 3 -- सचेंडी थाने के ऐंती गांव में पिछले दिनों भोला प्रजापति के परिवार पर जानलेवा हमले की सूचना पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को उनके घर पर सपा का प्रतिनिधिमंडल भेजा। प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित परिवार और ग्रामीणों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। यहां पूर्व सांसद राजाराम पाल, पूर्व मंत्री दयाराम प्रजापति, दिलीप प्रजापति, विनोद प्रजापति, केके कुशवाहा, राजकुमार चौहान, मोनू चौहान, रंजीत तोमर, कर्मवीर यादव, विजय पटेल मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...