समस्तीपुर, अप्रैल 26 -- समस्तीपुर, निज संवाददाता। नगर निगम कार्यालय से भोला टॉकीज चौक तक और थानेश्वर मंदिर रोड पर एक बार फिर अतिक्रमणकारियों ने सड़क व सार्वजनिक नाला पर कब्जा जमा लिया है। हालत यह है कि दिनभर जाम की समस्या बनी रहती है और आम लोगों का चलना-फिरना तक मुश्किल हो गया है। नगर निगम ने पहले लोहे की जंजीर लगाकर सड़क और नाले की घेराबंदी कर सड़क व नाले की सीमा तय कर दी थी, ताकि अतिक्रमण रोका जा सके। लेकिन अब स्थिति उलट चुकी है। अतिक्रमणकारियों ने न केवल जंजीर के बाहर कब्जा कर लिया है, बल्कि कई जगह जंजीर को तोड़कर सड़क व नाला पर दुकानें सजा ली हैं। इससे सड़क की चौड़ाई सिकुड़ गई है और आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। नाला पर दुकान सजी रहने के कारण नाला की सफाई नहीं हो पाती। जाम से परेशान स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह से लेकर देर शा...