समस्तीपुर, मार्च 11 -- समस्तीपुर। शहर के ताजपुर रोड के वार्ड न. 33 के व्यवसायी मुकेश कुमार शर्मा ने निर्माणाधीन भोला टॉकीज आरओबी के लिए ताजपुर रोड में जमीन अधिग्रहण की चल रही कार्रवाई पर आपत्ति दर्ज करते हुए डीएम सह समुचित सरकार, ( राजस्व व भूमि सुधार विभाग ) के अलावा अन्य अधिकारियों से लिखित शिकायत की है। उनके अलावा 20 अन्य स्थानीय लोगों ने भी अपनी आपत्ति जमीन अधिग्रहण को लेकर की है। उन लोगों ने जिला स्तर पर उक्त मामला को जल्द नहीं सुलझाने पर न्याय के लिए आरओबी निर्माण के खिलाफ पटना हाई कोर्ट में रिट याचिका दायर करने की तैयारी कर ली है। उनका कहना है कि आरओबी निर्माण के लिए जो नया डीपीआर बना गया है, वह दोषपूर्ण है। इस डीपीआर में पैसे वाले व पैरवी वालों की जमीन बचाने का जुगाड़ किया गया है। इस दौरान शिकायकर्ता मुकेश कुमार ने शिकायत पत्र में ...