जौनपुर, फरवरी 10 -- जौनपुर। कोडीनयुक्त कफ सीरप के मामले में आरोपी वाराणसी निवासी भोला जायसवाल की मंगलवार को न्यायालय में पेशी की तिथि नियत है। भोला जायसवाल सोनभद्र जेल में निरुद्ध है। यहां कोतवाली थाने में दर्ज मुकदमे में सीजेएम कोर्ट से वारंट-बी जारी होने पर उसे बीते दिसंबर में न्यायालय पेश किया गया था। आरोपित भोला जायसवाल को अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय की अदालत में पेश किया जाएगा और एनडीपीएस एक्ट की धाराओं की बढ़ोतरी की गई है उसमें रिमांड भी बनेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...