संतकबीरनगर, मार्च 21 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में शनिवार को भोर से हुई बूंदाबांदी व बारिश शुरू हो गई। इससे फसलों को नुकसान होने की आशंका बढ़ गई है। बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। वहीं बारिश के चलते तापमान गिर गया। इसके साथ चल रही हवाओं ने सिहरन बढ़ा दी।वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते जिले में मौसम का मिजाज दो दिन से पूरी तरह से बदल गया है। मार्च के पहले हफ्ते से ही जहां गर्मी का मौसम आ गया था। वहीं दो दिन से बदली व बूंदाबांदी से सर्दी जैसा मौसम फिर अहसास करा रहा है। एक दिन पहले भोर में आसमान में घने काले बादल छा गई। सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। दिन में तेज गति से हवाएं चलती रहीं। वहीं शनिवार को रात में बादल छाए रहे। भोर में बूंदाबांदी शुरू हो गई। सुबह में हल्की बारिश हुई। मौसम के बदलाव ने किसानों के माथे ...